शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में भी विद्यालय की उपलब्धियाँ उल्लेखनीय हैं। विद्यालय में निबंध लेखन, चित्रकला, हिन्दी सुलेख, गीत संगीत, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताए विद्यालय के वार्षिक कैलेण्डर के अनुसार आयोजित की जाती है।
विद्यालय में छात्रों के अंदर स्वस्थ एवं उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने हेतु विद्यालय को चार सदनों में आर्य भट्ट राधाकृष्णन सी०वी० रमण विवेकानंद सदन में विभाजित किया गया है। विद्यालय स्तर पर वार्षिक कैलेण्डर के अनुसार अन्तर्सदनीय प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाती हैं।
आर्य भट्ट राधाकृष्णन सी०वी० रमन विवेकानंद सदनों की सुचारू गतिविधियों के संचालन हेतु विद्यालय के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की समिति तथा इनके प्रभारियों की नियुक्ति की गर्इ है।
विद्यालय में इण्डोर एवं आउटडोर दोनों प्रकार के खेलों के आयोजन के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन खेलों में इण्डोर खेल जैसे- बैडमिंटन, शतरंज, कैरम तथा आउटडोर खेलों में जैसे- फुटबाल, बालीबाल, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के लिए सभी आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध हैं । छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ।
खेल का नाम | विजेता |
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग | पहला स्थान - अजय कुमार वैश्य दूसरा स्थान - करण वैश्य तीसरा स्थान - सतीश वैश्य |
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग | पहला स्थान - पूजा वैश्य दूसरा स्थान - चांदनी वैश्य तीसरा स्थान - सीमा वैश्य |
50 मीटर दौड़ बालक वर्ग | पहला स्थान - आशीष कुमार वैश्य दूसरा स्थान - नीरज वैश्य तीसरा स्थान - प्रदीप वैश्य |
50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग | पहला स्थान - पार्वती वैश्य दूसरा स्थान - सनम वैश्य तीसरा स्थान - राशि नामदेव |
खो —खो बालिका वर्ग | विवेकानंद हाउस |
खो —खो बालक वर्ग | विवेकानंद हाउस |
कबड्डी बालिका वर्ग | विवेकानंद हाउस |
कबड्डी बालक वर्ग | सी वी रमन हाउस |
मेंढक दौड़ बालिका वर्ग | पहला स्थान - आरुष कुमार दूसरा स्थान - अवनी तीसरा स्थान - अनुप कुमार |
मेंढक दौड़ बालक वर्ग | पहला स्थान - रोशनी दूसरा स्थान - अरुष पनिका तीसरा स्थान - दीपांजलि वैश्य |
1. वार्षिकोत्सव - विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह 31 अक्टूबर के दिन छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मनमोहक कार्यक्रमों के द्वारा मनाया जाता है। इस समारोह में सभी अभिभावको के अतिरिक्त जयप्रकाश सेवा संस्थान एवं जेपी पावर वेंचर लि० अमिलिया नॉर्थ मझौली के वरिष्ठ गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहते हैं । इस कार्यक्रम में सभी अभिभावक गण सम्मिलित होकर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते है।
2. छात्र कार्यकारिणी शपथ समारोह-- विद्यालय का छात्र कार्यकारिणी शपथ समारोह प्रतिवर्ष जुलार्इ माह में आयोजित किया जाता है। जिसमें छात्र-छात्राओं की छात्र कार्यकारिणी गठित कर छात्र-छात्राओं को कर्त्तव्य एवं गोपनीयता की शपथ प्राचार्य महोदय द्वारा दिलार्इ जाती है। चारों सदनों के सदन नायक, सदन उपनायक एवं सदन समन्वयक और छात्र कार्यकारिणी के शालानायक, शाला उपनायक सभी सदस्यों को नेतृत्व करने की क्षमता एवं कर्त्तव्य बोध का पालन करना बताया जाता है। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित माननीय मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक गण सम्मिलित होकर छात्रों को आशीर्वाद देकर उत्साहवर्धन करते है।
3. वार्षिक खेल दिवस - विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस जनवरी माह में आयोजित किया जाता है । इस दिन खेल की विभिन्न अन्तर्सदनीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। जैसे- जूनियर सीनियर छात्रों के लिए 100, 200 मीटर दौड़ एवं 400मीटर ओपेन दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थित में पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
4. भ्रमण - छात्रों को प्रत्यक्ष एवं व्यवहारिक ज्ञान की संपुष्टि एवं मनोरंजन हेतु समय-समय पर विद्यालय के द्वारा शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया जाता है।